जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता : नकबजनी का शातिर मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो चांदी के जेवरात बरामद

घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई 

जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता : नकबजनी का शातिर मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो चांदी के जेवरात बरामद

जयपुर पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा कर मुख्य आरोपी विकास कुमार (26) को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई 4.216 किलो चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड लोन के कर्ज के कारण चोरी करने की बात स्वीकार की। पूछताछ और जांच जारी है।

जयपुर। पुलिस थाना नारायण विहार और जिला विशेष टीम जयपुर दक्षिण ने संयुक्त कार्रवाई में नकबजनी की एक बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस मामले के मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुत्र राजवीर सिंह (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से चोरी गई पूरी चांदी की ज्वेलरी बरामद कर ली गई है। कुल 4 किलो 216 ग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं तथा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा तथा सहायक पुलिस उपायुक्त आदित्य काकडे (मानसरोवर) एवं योगेश चौधरी (मेट्रो) के पर्यवेक्षण में तथा थानाधिकारी नारायण विहार गुन्जन सोनी के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

2 जनवरी 2026 को नारायण विहार थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप की साइड वाली दीवार में सेंध लगाकर चांदी के जेवरात चुराए गए थे। इस पर प्रकरण संख्या 04/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। लगातार की गई तलाश और तकनीकी निगरानी के बाद मुख्य आरोपी विकास कुमार यादव को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि क्रेडिट कार्ड से लिए गए लोन के भारी कर्ज के कारण उसने यह चोरी की। वारदात के दौरान उसने मोटरसाइकिल घटनास्थल से दूर पार्क की और गलियों से होकर ज्वेलरी शॉप तक पहुंचा। चोरी के बाद वापसी में भी गुमराह करने के लिए गलियों का ही सहारा लिया।अभियुक्त मूल रूप से गांव चावड़ी (थाना मांडण, जिला कोटपूतली-बहरोड़) का निवासी है और वर्तमान में भांकरोटा, सिरसी रोड, जयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी से आगे की पूछताछ और जांच जारी है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में व्यापारियों और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान