मंदिर जाते समय श्याम बागनी की चाकू मारकर हत्या : भाई मुरली हिरासत में, पुराने विवाद को लेकर हमला

पारिवारिक विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम

मंदिर जाते समय श्याम बागनी की चाकू मारकर हत्या : भाई मुरली हिरासत में, पुराने विवाद को लेकर हमला
जयपुर के बनीपार्क इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बनीपार्क पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जयपुर। बनीपार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक संगीन घटना सामने आई, जिसमें 65 वर्षीय श्याम बागनी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे उस समय हुई, जब श्याम बागनी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। थानाप्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि आरोपी मुरली बागनी ने पुराने विवाद को लेकर पहले डंडे से हमला किया और फिर सब्जी काटने वाले चाकू से कमर के पास कई वार कर दिए। मुरली बागनी अमेरिका में रहता था और करीब 8-9 महीने पहले जयपुर आया था।

घटना के बाद परिजन घायल श्याम बागनी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बनीपार्क पुलिस ने आरोपी मुरली बागनी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच पुराना विवाद था। खबरों के अनुसार, मुरली की पत्नी ने वर्ष 2000 में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। आरोपी का कहना है कि श्याम बागनी की वजह से उसे उस मामले में गिरफ्तार करवाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुआ था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके से सबूत एकत्र कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार