सफाईकर्मियों की फर्जी हाजरी भरने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा : हसीजा

प्रतिदिन जांचेंगे कर्मचारियों की उपस्थिति

सफाईकर्मियों की फर्जी हाजरी भरने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा : हसीजा

इसके साथ ही जो मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक फर्जी हाजरी भरेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को सभी एक सौ वार्डो में सफाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगह जगह गंदगी मिलने पर प्रभारी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त हसीजा ने कहा कि मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में हाजरीगाहों पर सफाई कर्मचारियों की हाजरी लेंगे और अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जो मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक फर्जी हाजरी भरेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

प्रतिदिन जांचेंगे कर्मचारियों की उपस्थिति
आयुक्त हसीजा ने बताया कि निगम हेरिटेज के प्रत्येक जोन में चीफ  सेनेटरी इंस्पेक्टर सफाई कर्मचारियों की अटेंडेंस लेंगे। इसके साथ ही जोन उपायुक्त भी हाजरी गाह पर पहुंच सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अब शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों के साथ सार्वजनिक स्थान जैसे उद्यान, स्कूल और धार्मिक स्थलों पर भी सफाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान