मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल करेंगे 'विकसित राजस्थान 2047' विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा

विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा के बाद इसे अंतिम रूप देने की उम्मीद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल करेंगे 'विकसित राजस्थान 2047' विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा
मुख्यमंत्री की यह पहल राज्य को एक स्थायी और समावेशी विकास के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में राज्य के महत्वाकांक्षी 'विकसित राजस्थान 2047' विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में शाम 4 बजे स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री करेंगे।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सचिव शामिल होंगे, जिनमें ACS वित्त, वन, सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास, गृह, PWD, PHED, उद्योग, UDH, और खान के प्रमुख सचिव शामिल हैं। इसके अलावा, योजना, स्कूल शिक्षा, पर्यटन, कौशल विकास व रोजगार, पंचायतीराज, ऊर्जा, प्रशासनिक सुधार, कृषि, महिला एवं बाल विकास (WCD) सचिव और वित्त सचिव (राजस्व) भी बैठक का हिस्सा होंगे।

इस बैठक का उद्देश्य राजस्थान को 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों और योजनाओं का अनुमोदन करना है। बैठक में विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा के बाद इसे अंतिम रूप देने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की यह पहल राज्य को एक स्थायी और समावेशी विकास के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट...
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग