खंडेला के जाजोद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रात्रि चौपाल, ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर

प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई

खंडेला के जाजोद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रात्रि चौपाल, ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर
सीकर के जाजोद में भजनलाल शर्मा का रात्रि चौपाल एवं विश्राम कार्यक्रम। ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं व योजनाओं की समीक्षा। अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम जाजोद में ही रहेगा।

जयपुर। सीकर जिले की खंडेला तहसील के ग्राम जाजोद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राउमा विद्यालय, जाजोद, खंडेला में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भी ग्राम जाजोद में ही प्रस्तावित है। रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने तथा विकास कार्यों की समीक्षा करने पर विशेष जोर रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह अन्य निर्धारित आयोजनों में भाग लेने के बाद जाजोद हेलीपैड से जयपुर के लिए रवाना होंगे। उनका करीब सुबह 9 बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।

 

Read More पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपाई लूट अभी पूरे देश में है बाकी

 

 

Read More आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन एवं विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों को आगाह करते हुए बताया है कि...
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित