झुंझुनूं हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश 

घायल हुए श्रमिकों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं

झुंझुनूं हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत श्रमिकों के प्रति संवेदना प्रकट की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत श्रमिकों के प्रति संवेदना प्रकट की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल हुए श्रमिकों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। घायलों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता तत्काल मुहैया कराई जाए। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को भी तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घटना की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि दुर्घटना के लिए जिम्मेदारी तय की जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान