मुख्यमंत्री ने किया एक लाख भर्तियों का कलैण्डर जारी, कहा- युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन समारोह

मुख्यमंत्री ने किया एक लाख भर्तियों का कलैण्डर जारी, कहा- युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य

राजस्थान में अब भर्तियां समयवद्ध होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक लाख भर्तियों के लिए कलैण्डर जारी कर दिया। विभागों में भर्तियां इसी कलैण्डर से होगी। इसमें लगभग 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल दिया है, जिसके अनुसार युवा परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

जयपुर। राजस्थान में अब भर्तियां समयवद्ध होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को एक लाख भर्तियों के लिए कलैण्डर जारी कर दिया। विभागों में भर्तियां इसी कलैण्डर से होगी। इसमें लगभग 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल दिया है, जिसके अनुसार युवा परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। इन पदों में सफाई कर्मचारियों के 24 हजार 793, लिपिक ग्रेड द्वितीय और कनिष्ठ सहायक के 10 हजार 644, शिक्षा विभाग के 10 हजार पदों सहित विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव को संबोधत करते हुए नवीन युवा नीति-2026 एवं राजस्थान रोजगार नीति-2026 जारी की। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य है। राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि युवा शक्ति को नमन करने का दिवस है। जिसने हर युग में राष्ट्र की दिशा बदली है। 

राजस्थान रोजगार नीति-2026 : शर्मा ने राजस्थान रोजगार नीति-2026 भी जारी की। इसके तहत मार्च 2029 तक 15 लाख रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से 1 लाख युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर सूक्ष्म उद्यमी के रूप में तैयार किया जाएगा। योजना का पात्र होने के लिए राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए और आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Read More जेईसीसी में इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोहराया ग्लोबल स्टोन हब का संकल्प

नवीन युवा नीति-2026 : मुख्यमंत्री ने इस दौरान राजस्थान युवा नीति-2026 जारी की। इसके तहत शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं के लिए उभरते क्षेत्रों में अवसरों का विस्तार किया जाएगा। इस नीति में युवा अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं और खेलों के विस्तार, लैंगिक हिंसा की रोकथाम, युवा कलाकारों के संवर्धन के साथ ही, सतत विकास में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया है।

Read More पाकिस्तानी युवती के प्यार में बना साइबर ठग : ऑपरेशन सिंदूर के कारण नहीं मिला वीजा तो पाक जाने में हुआ नाकाम, आरोपी रिमांड पर 

खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को भी प्रोत्साहित किया है। हमने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सफल आयोजन करने के साथ ही, राजस्थान टारगेट ओलम्पिक पॉडियम स्कीम शुरू की है। खिलाड़ियों के लिए स्पोटर्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम प्रारंभ की गई है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को 25 लाख रुपए तक का दुर्घटना व जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध होगा। विभागीय खेल अकादमियों में आवासित छात्र-छात्राओं को देय राशि 2 हजार 600 रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति माह किया गया है। 

Read More लम्पी बीमारी से गोवंश की मृत्यु पर सहायता नहीं मिलने का उठा मामला : विधायक महेंद्र पाल मीणा बोले- पशुपालकों को बिना किसी भेदभाव के राशि प्रदान की जाए

भर्ती प्रक्रिया हुई पारदर्शी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं को गत सरकार के समय होने वाले पेपरलीक से मुक्ति दिलवाकर दोषियों को पकड़ा है।परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए 351 परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी के पूरी करवाई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वषोंर् में 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और करीब 1 लाख 43 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। निजी क्षेत्र में भी हमने दो लाख से अधिक रोजगार के मौके प्रदान किए हैं।  मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने अब तक कुल 4 लाख से अधिक युवाओं को साढ़े 11 सौ करोड़ से अधिक राशि भत्ते के रूप में वितरित की है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान