CM Bhajanlal हरियाणा और कोलकाता के चुनावी दौरे पर

लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बाडोली के समर्थन ओल्ड ग्रेन मार्केट जुलाना, सोनीपत (जिंद) में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरियाणा के चुनावी दौरे पर है। अगले दो दिन कोलकाता के चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 2 बजे  दिल्ली से बहादुरगढ़, जुलाना हैलिपेड, सोनीपत के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 से 4 बजे लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बाडोली के समर्थन ओल्ड ग्रेन मार्केट जुलाना, सोनीपत (जिंद) में कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 से 6 बजे लोकसभा प्रत्याशी डाॅ.अरविंद कुमार शर्मा के समर्थन राधे फ़ार्म हाउस जोरी नगर ,बहादुरगढ़ रोहतक में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े 6 बजे बहादुरगढ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अगले दिन 15 मई को सीएम दोपहर 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम पौने 6 बजे  लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रथिन नाथ चक्रवर्ती के समर्थन में अवनि मॉल, जगत बनर्जी धर लेन में प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े 07 बजे लोकसभा क्षेत्र कोलकाता उत्तर के प्रत्याशी डॉ. तापस रॉय के समर्थन में ए जे बैकेंट, रबिन्द्र सारानी में प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम कोलकाता में ही करेंगे। अगले दिन गुरुवार को सुबह आठ बजे लोकसभा क्षेत्र हावड़ा के प्रत्याशी  डॉ. रथिन नाथ चक्रवर्ती के समर्थन में हावड़ा उत्तर, सुबरबन पार्क रोड़ में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ट्रस्ट का अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे  सुभाष चन्द्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना के लिए रवाना होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से
चुनाव में ईवीएम और गोपनीय मतदान की चर्चा होती है, लेकिन छह दशक पहले राजस्थान के गांवों में सरपंच चुनने...
जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा ट्रैवलर, 3 लोगों की मौत
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली : अपने खर्चे पर भीड़ लाने के स्पष्ट निर्देश, ठहराने की भी व्यवस्था करो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भ्रष्टाचार पर प्रहार, 27 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी
एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल