सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
राठौड़ को बीते दिनों सीने में दर्द हुआ था
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जयपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सीने में दर्द और स्टेंट डलवाने की प्रक्रिया से गुजरे राठौड़ की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने राठौड़ से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राठौड़ से बातचीत कर हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री का पूर्व नेता प्रतिपक्ष के निवास पर पहुंचना राजनीतिक और व्यक्तिगत स्तर पर एक महत्वपूर्ण मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजेन्द्र राठौड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी। राठौड़ को बीते दिनों सीने में दर्द हुआ था। उसके बाद हार्ट में स्टंट लगा था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Oct 2026 19:01:24
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...

Comment List