कोरोना के दो वैरिएंट से संक्रमण मिला : जीनोम सिक्वेंसिंग में पुष्टि

कोरोना के 15 नए मामले मिले

कोरोना के दो वैरिएंट से संक्रमण मिला : जीनोम सिक्वेंसिंग में पुष्टि

बच्चों, बुजुर्गों और को-मोर्बेडिटी यानी गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए यह थोड़ा घातक हो सकते हैं।

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के बीते कुछ दिनों से रोजाना केस आ रहे हैं। कोरोना के दो वैरिएंट के प्रदेश में सक्रिय होने की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण मरीजों के स्वाब के सैंपल एनआईवी पुणे लैब भेजे गए थे। यहां जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में दो वैरिएंट इन भेजे सैंपलों में मिले हैं। कुल चार सैंपलों में से दो में एक्सएफजी के दो, एलएफ 7.9 के दो केस मिले हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार देश में दक्षिण और पश्चिम राज्यों में इन कोरोना वैरिएंट के ही मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य दो संक्रमित मरीज कोविड-ओमिक्रॉन के जेएन.1 और एनबी.1.8.1 वैरिएंट वायरस भी संक्रमित कर रहे हैं। माहेश्वरी ने बताया कि मिलने वाले वैरिएंट माइल्ड कोविड वायरस हैं। आमजन को चिंता करने की जगह सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों, बुजुर्गों और को-मोर्बेडिटी यानी गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए यह थोड़ा घातक हो सकते हैं। ऐसे में लक्षण दिखने पर जांच और इलाज लेना चाहिए। 

कोरोना के 15 नए मामले मिले, अभी 13 मरीज भर्ती  
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 15 और नए केस सामने आए हैं। इनमें जोधपुर में दो, उदयपुर में चार और जयपुर में नौ मरीज शामिल हैं। दो जोधपुर के एम्स, चार उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और नौ जयपुर की एक प्राइवेट जांच लैब में जांच सैम्पलों में कोविड पोजिटिव होने की पुष्टि हुई है।  जनवरी से लेकर अब तक प्रदेश में इस तरह से कुल 54 मरीज अब तक मिले हैं। वर्तमान में 13 मरीज अस्पतालों में एडमिट हैं। इनमें जयपुर में दो मरीज भर्ती है। एक जेके लोन अस्पताल में बच्चा और एक-एक साकेत हॉस्पिटल और ईएचसीसी में भर्ती है। वहीं 10 मरीज जोधपुर के एम्स में भर्ती हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित