कार्यकारिणी में पदों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बढ़ी चिंता, पार्टी हाईकमान ने दिए निर्देश

कार्यकारिणी में एससी-एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व

कार्यकारिणी में पदों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बढ़ी चिंता, पार्टी हाईकमान ने दिए निर्देश

संगठन सृजन अभियान के तहत चुनकर आए कांग्रेस के 50 जिलाध्यक्षों की पार्टी हाईकमान ने चिंता बढ़ा दी है। पार्टी हाईकमान की  जिलाध्यक्षों के लिए गाइडलाइन के तहत छोटे जिलों में 31 और बड़े जिलों में 51 पदाधिकारियों की ही कार्यकारिणी का गठन होगा।

जयपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत चुनकर आए कांग्रेस के 50 जिलाध्यक्षों की पार्टी हाईकमान ने चिंता बढ़ा दी है। पार्टी हाईकमान की  जिलाध्यक्षों के लिए गाइडलाइन के तहत छोटे जिलों में 31 और बड़े जिलों में 51 पदाधिकारियों की ही कार्यकारिणी का गठन होगा। हाईकमान के इस आदेश के बाद जिलाध्यक्ष इसलिए चिंता में हैं कि कार्यकारिणी की संख्या निर्धारित किए जाने के बाद अब कार्यकारिणी में किसे लिया जाए और किस नहीं, इस पर फैसला कर पाना उनके लिए चुनौती का काम हो गया है। पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी कार्यकारिणी 15 फरवरी तक गठित कर लें और कार्यकारिणी में एससी-एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी वर्ग को भी उचित प्रतिनिधित्व देना होगा। पार्टी के कई जिलाध्यक्षों ने अपनी इस परेशानी से कई नेताओं को भी अवगत करवाया है, लेकिन नेताओं ने भी पार्टी हाईकमान के आदेश का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया है।

वहीं, कई जिलाध्यक्षों ने खुलकर तो नहीं, लेकिन दबी जुबान में कहा है कि इस तरह के आदेश से उनकी परेशानी बढ़ गई है। जिलाध्यक्षों के सामने सबसे बड़ी परेशानी नेताओं के समर्थकों को कार्यकारिणी में एडजस्ट करने को लेकर है। विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को कार्यकारिणी में एडजस्ट करने को लेकर भी माथापच्ची चल रही है। पहले कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी हुआ करती थी, जिनमें 150 से 200 पदाधिकारी बनाए जाते थे. वहीं, कई बड़े जिलों में तो कार्यकारिणी 300 के पार हो जाती थी, जिसके तहत पार्टी के सभी धड़ों और अन्य कार्यकर्ताओं को भी एडजस्ट कर दिया जाता था।

कांग्रेस ने यह निकाला था आदेश:
कांग्रेस राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में सभी राज्यों के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षो को एक पत्र भेज निर्देश दिए हैं कि जिलों में कांग्रेस जिला पदाधिकारी का गठन विधानसभा क्षेत्रों की संख्या, एससी एसटी, ओबीसी, महिला को उचित प्रतिनिधित्व ओर 50 फीसदी 50 वर्ष के यूवा सक्रिय कार्यकर्ता को पदाधिकारी नियुक्त किया जाये। उसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष क्षेत्र में 1-3 विधानसभा क्षेत्र है तो 31 सदस्यों,3 से अधिक विधानसभा क्षेत्र होने पर 51 सदस्यो की कांग्रेस जिला पदाधिकारी टीम बनाई जायेगी। उसमें 10 फरवरी याने आज तक कांग्रेस जिला पदाधिकारी टीम गठित करने की मियाद तय की थी। लेकिन राजस्थान में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पिछले महीने पार्टी जिलाध्यक्ष से जिला पदाधिकारी सूची के नाम तलब कर लिया तथा तकरीबन 50 फीसदी जिलाध्यक्षो ने बकायदा सूची भी भेज देने के संकेत मिले हैं। पर अब एआईसीसी संगठन महासचिव के नये निर्देश मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार करने की कवायद कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
राजस्थान रोडवेज की वीसी बैठक में प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बूंदी, जोधपुर और राजसमंद डिपो के खराब प्रदर्शन पर...
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम