नजर एप: मकान मालिकों ने की एप पर किराएदारों और नौकरों की जानकारियां अपडेट, सामने आने लगे अपराधी

पुलिस के पास किराएदारों और नौकरों का अब होगा पूरा विवरण

नजर एप: मकान मालिकों ने की एप पर किराएदारों और नौकरों की जानकारियां अपडेट, सामने आने लगे अपराधी

अब तक करीब 5648 मकान मालिकों ने एप पर किराएदारों और नौकरों की जानकारियां भरी हैं। 

जयपुर। जयपुर में दूसरे राज्य और जिलों से आकर किराएदार और नौकर के रूप में रहकर अपराध करने वालों पर नजर एप के जरिया शिकंजा कसता जा रहा है। दरअसल पुलिस ने नजर एप डवलप किया है। पुलिस ने अब ‘नजर एप’ के माध्यम से किराएदारों और नौकरों का पूरा विवरण अपने पास रखना शुरू कर दिया है।

इस एप के बाद किसी किराएदार और नौकर ने अपराध कारित किया तो वे शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। इस एप के जरिए कार्रवाई भी सामने आने  लगी है। दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट ने इसी साल 12 जून को नजर एप लांच किया था, जिसमें मकान मालिक को नजर एप डाउनलोड कर उसमें अपने किराएदारों और नौकरों की पूरी जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। पुलिस धीरे-धीरे आम जनता से नजर एप डाउनलोड कर उसमें किराएदार और नौकर की वांछित जानकारियां भरने का आग्रह कर रही है। पुलिस का प्रारम्भिक लक्ष्य करीब 25 हजार था। अब तक करीब 5648 मकान मालिकों ने एप पर किराएदारों और नौकरों की जानकारियां भरी हैं। 

क्यों हुई आवश्यकता
आमतौर पर आम शहरी किसी भी किराएदार और नौकर का अतीत जाने बिना मकान किराए पर दे देता है। न तो उसका आधार कार्ड लेता है और न ही उसकी जानकारी स्थानीय थाने को देता है। मकान मालिक के पास किराएदारों की अधिक जानकारी नहीं होने के कारण पुलिस अपराधी तक देरी से पहुंचती है। यदि नौकर और किराएदार का डेटा पुलिस के पास होगा तो अपराधी बचकर निकलने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। 

किराएदार और नौकर ने किए अपराध
केस एक:
गोनेर रोड मच्छ की पीपली के पास पिछले दिनों महिला मंजू शर्मा की हत्या किराएदार के रिश्तेदार ने कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, किराएदार परिचित था, इस कारण रिश्तेदार पकड़ा गया। 

Read More मुख्यमंत्री आज बेंगलुरु के दौरे पर, ग्लोबल एग्रोटेक मीट के रोड शो में लेंगे भाग

केस दो:
मालवीय नगर में एक एनआरआई महिला और नौकर की हत्या उसके बिहार निवासी नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी बिहार चले गए थे। बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Read More प्रेमिका ने लिव-इन-पार्टनर को घोंपा चाकू, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

केस तीन:
श्याम नगर थाना इलाके में घर में खाना बनाने आने वाले नौकर ने ही कीमती अंगूठी चुराई थी। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। 16 सितम्बर को परिवादी राहुल पहाड़िया निवासी ऋषभ नगर ने रिपोर्ट दी कि मेरे घर से पत्नी की कीमती अंगूठी गायब है। आरोपी श्याम कुमार तेली निवासी समस्तीपुर बिहार हाल निवास ऋषभ पथ जनपथ को गिरफ्तार कर लिया। 

Read More 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 

जयपुर के हर मकान मालिक को किराएदार और नौकर की पूरी जानकारी नजर एप पर डालनी चाहिए। यदि जानकारी पुलिस के पास होगी तो अपराधी को डर रहेगा कि उनकी पूरी जानकारी पुलिस के पास है, पुलिस उन पर नजर रख रही है। वे अपराध करने से पहले कई बार सोचेगा।’
-कुंवर राष्ट्रदीप, अति.पुलिस कमिश्नर 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर