पानी से बाहर निकल रहे है मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

आसपास के एरिया में दहशत का माहौल हो गया

पानी से बाहर निकल रहे है मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

इससे आसपास के एरिया में दहशत का माहौल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम देर रात मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नाहरगढ़ ले गई।

जयपुर। अच्छी बारिश के चलते आमेर स्थित मावठा और आमेर सागर ओवर फ्लो हो गए हैं। इसके चलते मगरमच्छ पानी से बाहर निकल रहे हैं। रात करीब 9 बजे मावठे से एक बड़ा मगरमच्छ हाथी स्टैंड की ओर आ गया। इससे आसपास के एरिया में दहशत का माहौल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम देर रात मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल ले गई।

आमेर में मगरमच्छ निकलने की ये दूसरी घटना है। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को सुबह आमेर सागर से मगरमच्छ निकलकर खेड़ी गेट स्थित हर्षनाथ भैंरूजी के मंदिर के पास पहुंच गया था, जिसे समय रहते वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित राम सागर लेक में छोड़ दिया था।

Tags: crocodile

Post Comment

Comment List

Latest News

सांगानेर में होगी तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगानेर में होगी तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सांगानेर दौरा प्रस्तावित है।
जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, शो की टीवी पर होने जा रही वापसी
चद्दर की आड़ लगा कर 41 लाख रुपए के मोबाइल चुराए, केस दर्ज
आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को भारत के रुख का संदेश देंगे 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल : विभिन्न देशों का करेंगे दौरा, किरण रिजिजु ने कहा- यह राजनीति से हटकर राष्ट्रीय एकता का एक प्रतिबिंब 
लापरवाही: सफाई व्यवस्था चौपट, फूटा आक्रोश
शशि थरूर को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी, विदेशों में पाक की खोलेंगे पोल
आरटीयू के पूर्व कुलपति के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई पर रोक