चक्रवर्ती तूफान मोंथा का प्रदेश में भी असर : सर्द हवा ने बदली फिज़ा, बारिश के कारण दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिरा

बारिश और सर्द हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है

चक्रवर्ती तूफान मोंथा का प्रदेश में भी असर : सर्द हवा ने बदली फिज़ा, बारिश के कारण दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिरा

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र चक्रवर्ती तूफान मोंथा आंध्रप्रदेश तट के पास बना हुआ है। एक अवदाब आज भी मध्य अरब सागर की खाड़ी में और एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान में भी बारिश हो रही है। कल हुई बारिश के बाद आज मंगलवार को भी जयपुर सहित 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

जयपुर। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र चक्रवर्ती तूफान मोंथा आंध्रप्रदेश तट के पास बना हुआ है। एक अवदाब आज भी मध्य अरब सागर की खाड़ी में और एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान में भी बारिश हो रही है। कल हुई बारिश के बाद आज मंगलवार को भी जयपुर सहित 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है। सोमवार को जयपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में बरसात हुई। वहीं, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में आज भी रुक-रुककर बरसात हो रही है। लगातार बरसात के कारण उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में दो बांध के गेट खोले गए हैं। लगातार बरसात के कारण दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिर गया।

सर्द हवा ने भी बढ़ाई ठिठुरन:
राजस्थान में बदले मौसम से सर्दी तेज हो गई। बीते 24 घंटे से छाए बादल, बारिश और सर्द हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम केंद्र के अनुसार बारिश का असर 30 अक्टूबर तक रह सकता है। इसके बाद मौसम के साफ होने की संभावना है।

अब आगे क्या ?
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी बारिश व अजमेर, जयपुर और भरतपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी होने, हालांकि दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर को फिर सक्रिय होने से पश्चिमी व पूर्वी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं