Deadly Heat : मारक हीटवेव से प्रदेश में आठ लोगों की मौत 

राज्य के 22 जिलों में आज से तीन दिन के लिए गर्मी का रेड अलर्ट

Deadly Heat : मारक हीटवेव से प्रदेश में आठ लोगों की मौत 

बाड़मेर देश में सबसे गर्म, पारा 48.8 डिग्री, फलौदी में 48.6 डिग्री तापमान, जयपुर में तापमान गिरा, 44 डिग्री हुआ दर्ज

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। आसमान से इतनी आग बरसा रही है कि अब तो गर्मी ने लोगों की जान लेना भी शुरू कर दिया है। राजस्थान में भीषण गर्मी ने गुरुवार को जमकर कहर बरपाया। हीटवेव से प्रदेश में आठ लोगों की मौत हो गई। जालोर में एक महिला सहित चार और बालोतरा में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन तापमान 48 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही देश में सबसे गर्म शहरों में बाड़मेर का नाम दर्ज हुआ है। बाड़मेर का गुरुवार को तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार से राज्य के 22 जिलों में अगले तीन दिन के लिए लू और गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इधर राजधानी जयपुर में गुरुवार को तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और दिन का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीती रात का तापमान 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही फलौदी में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। 

इन्होंने तोड़ा गर्मी के कारण दम
जानकारी के अनुसार बालोतरा जिले की निर्माणाधीन रिफाइनरी में सुबह काम के दौरान मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो और लोगों की मौत हो गई। जालोर में एक महिला सहित  चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भीलवाड़ा में एक की मौत हुई है। 

आधा दर्जन जिलों में 47 डिग्री के पार रहा पारा
फतेहपुर में 47.6, जैसलमेर 47.5, जोधपुर 47.4, कोटा 47.2, चूरू 47, जालौर 47.3, भीलवाड़ा में 46, डूंगरपुर 46.8, गंगानगर 46.1 और बीकानेर में 46.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बिजली संकट से जनता में बढ़ रहा आक्रोश
कहीं घेराव तो कहीं सड़कों पर हल्ला बोल
प्रदेश में जारी बिजली संकट और कटौती से कई जिलों में लोग अब आक्रोशित होने लगे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर, कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिन और रात में कटौती हो रही है। कई जिलों में लोगों ने बिजली अफसरों और कार्यालयों का घेराव किया तो कुछ जगह कांग्रेस ने सड़कों पर हल्ला बोल किया। कटौती के बावजूद मई के दूसरे पखवाड़े में 500 लाख यूनिट की सप्लाई बढ़ गई है। बाजार से महंगी दरों पर भी डिमांड अनुसार पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाने से फिलहाल संकट और कटौती बरकरार है।

चूरू में कई कॉलोनियों में रात भर नहीं आई बिजली 
भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्रों में तीन से चार घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे की कटौती से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। चूरू में बिजली संकट के चलते कई कॉलोनियों में पूरी रात बिजली नहीं आई। गुस्साए दलित बस्ती के लोगों ने मौका मुआयना करने आए डिस्कॉम कर्मचारियों का घेराव किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Read More जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया

जोधपुर, अजमेर और जयपुर डिस्कॉम में भी कटौती 
डूंगरपुर में बिजली कटौती और पानी संकट को लेकर कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और लोगों ने सिर पर मटके और हाथों में ट्यूबलाइट्स लेकर कलेक्ट्रेट पर आक्रोश रैली निकाली। जोधपुर, अजमेर और जयपुर डिस्कॉम में भी कटौती से परेशान लोगों की दिनभर शिकायतें आ रही हैं।

Read More गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी

मई के दूसरे पखवाड़े में बढ़ी 500 लाख यूनिट आपूर्ति
वहीं, ऊर्जा विभाग के सूत्रों के अनुसार कटौती के बावजूद मई के दूसरे पखवाडे में 500 लाख यूनिट आपूर्ति बढ़ गई है। आंकड़ों के अनुसार 15 मई को 3178 लाख यूनिट बिजली सप्लाई और 22 मई को 3575 लाख यूनिट आपूर्ति की गई। इस दौरान करीब 60 से 70 लाख यूनिट की बिजली कटौती की गई। पिछले साल चार सितम्बर को सर्वाधिक बिजली आपूर्ति का आंकड़ा 3715.87 लाख यूनिट रहा था। गर्मी के तेवर ऐसे ही बरकरार रहे तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

Read More इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत