त्योहार के मौके पर पहने जाने वाली साड़ियों से रैंप वॉक : अनुग्रह, धैर्य, ग्लैमर के उत्सव में भारतीय परिधान का प्रदर्शन
साड़ियों का पहनावा बढ़ाने के लिए रैंप पर बिखेरें सतरंगी रंग
सुंदरता को समर्पित वस्त्र सज्जा की एक यादगार शाम में लेडी डॉक्टरर्स ने सतरंगी रोशनी में रैंप वॉक किया।
जयपुर। सुंदरता को समर्पित वस्त्र सज्जा की एक यादगार शाम में लेडी डॉक्टरर्स ने सतरंगी रोशनी में रैंप वॉक किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूजा रुंगटा ने बताया कि अनुग्रह, धैर्य और ग्लैमर के उत्सव में प्रदेश की लेडी डॉक्टरर्स ने ब्लू थीम पर साड़ियों को पहनकर सतरंगी रोशनी में रैंप वॉक कर छठा बिखेरी। उन्होंने बताया कि पाश्चात्य परिधानों के बीच भारतीय महिलाओं की पहचान साड़ी में ही विश्व विख्यात है। भारतीय पहनावा साड़ी को बनाए रखने के लिए डॉक्टर एंड सारीज के नाम से सोशल मीडिया पर एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ग्रुप है, जो भारत और अन्य देशों में रहते हुए भी भारतीय परिधान साड़ी को प्रमोट करते हैं, जिसके 42 हजार से अधिक सदस्य हैं।
साड़ियों का पहनावा बढ़ाने के लिए रैंप पर बिखेरें सतरंगी रंग : रुंगटा ने बताया कि भारतवर्ष के सभी त्योहारों और उत्सवों पर देश के हर कोने पर पहनी जाने वाली वेशभूषा का प्रदर्शन रैंप पर किया गया।
अलग-अलग कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार कैसे साड़ी पहनी जा सकती है? इसकी जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर हस्त निर्मित साड़ियां चंदेरी, पटोला, बालूचरी, बोमकाई, पेठनी, घाटचोला जैसी हस्त निर्मित साड़ियां मंगवा कर अलग-अलग तरीके से उनको पहनकर डॉक्टर ने रैंप पर उतार कर साड़ी बनाने वाले कारीगरों कि कला को भी प्रमोट किया गया। इस मौके पर डॉ.माधुरी अग्रवाल, डॉ. प्रिया गोयल, डॉ.रश्मि बिस्सा, डॉ.रितु शर्मा, डॉ. उर्मिला शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

Comment List