वकीलों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन : अधिवक्ताओं ने रास्ता रोककर पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

वकीलों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन : अधिवक्ताओं ने रास्ता रोककर पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
वकीलों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में कई गलती करने के आरोपों से घिरे थानाप्रभारी बलबीर सिंह को जांच होने तक लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जयपुर। शहर के वकीलों ने कुछ वकीलों के खिलाफ नामजद एफआईआर को गलत आधारों पर बताकर सेशन कोर्ट के बाहर रास्ता रोक दिया। वकीलों ने एफआईआर के विरोध में दिनभर रास्ता जाम किया। द बार एसोसिएशन और द डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन से जुडे वकीलों ने रास्ता रोककर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने बिना कोई जांच किए वकीलों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। ज्ञातव्य है कि भवानी सिंह ने गत 3 मई का सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उसके खिलाफ बस्सी थाने में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने गिरफ्तार कर एससी, एसटी कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए थे। इस पर पुलिसकर्मी न्यायिक अभिरक्षा का वारंट बनने का इंतजार करते हुए कोर्ट कक्ष के बाहर बैठ गए। रिपोर्ट में कुछ वकीलों पर नामजद आरोप लगाते हुए कहा गया कि वकीलों ने आकर उससे गंभीर मारपीट की।

जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोट लगी हैं। द डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के वकीलों को सोमवार को इस एफआईआर की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया और रोड पर आकर प्रदर्शन करने लगे। इसी तरह वकीलों ने सेशन कोर्ट के बाहर भी दिन भर रोड जाम रखकर नारेबाजी की। रोड जाम करने के चलते सड़क के दोनों ओर कई घंटों तक जाम लगा रहा। वहीं पुलिस ने समानान्तर रास्तों से यातायात को डायवर्ट किया। 

थानाप्रभारी लाइन हाजिर
वकीलों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में कई गलती करने के आरोपों से घिरे थानाप्रभारी बलबीर सिंह को जांच होने तक लाइन हाजिर कर दिया गया है। वकीलों का आरोप था कि थानाप्रभारी ने कुछ नाम जानबूझकर एफआईआर में जोड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप मौके पर पहुंचे और वकीलों से बातचीत की। उन्हें जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। 

दिनभर जाम से जूझते रहे लोग
कलक्ट्रेट सर्किल पर चारों ओर से रास्ता बंद होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। लोगों को सुबह से लेकर शाम तक गलियों के चक्कर काटने पड़े। इस कारण गलियों में जाम के हालात बनते रहे। वाहन चालकों को 10 से 15 मिनट के सफर में 30 से 45 मिनट लगीं। इस कारण एक किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। 

Read More 10 हजार रुपए की घूस लेते एएसआई गिरफ्तार, सांगानेर सदर थाने में पिकअप छोड़ने के बदले मांगी थी रकम

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती