परवन वृहद सिंचाई परियोजना : भूखंड मिलने के बाद भी नहीं हटे विस्थापित परिवार, जल संसाधन ने दिया अंतिम मौका

मानसून 2026 से पहले सभी प्रभावित परिवारों को अपना निवास स्थान खाली करना होगा

परवन वृहद सिंचाई परियोजना : भूखंड मिलने के बाद भी नहीं हटे विस्थापित परिवार, जल संसाधन ने दिया अंतिम मौका

जल संसाधन विभाग ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को अंतिम मौका दिया है। जिन परिवारों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, उन्हें मानसून 2026 से पहले विस्थापित होना होगा। बांध का निर्माण 94% पूरा हो चुका है। समय पर न हटने वाले परिवार वर्षाकाल में होने वाले नुकसान के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

जयपुर। परवन वृहद सिंचाई परियोजना से जुड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के ऐसे परिवार, जिन्हें भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन वे अब तक विस्थापित नहीं हुए हैं, उन्हें जल संसाधन विभाग (WRD) ने अंतिम मौका दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानसून 2026 से पहले सभी प्रभावित परिवारों को अपना निवास स्थान खाली करना होगा।

विभाग के अनुसार परवन बांध निर्माण का कार्य लगभग 94 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत लगाए जा रहे 15 गेटों में से 14 गेट तैयार किए जा चुके हैं। आगामी वर्षाकाल में बांध में जलभराव किया जाना प्रस्तावित है, ऐसे में डूब क्षेत्र में निवास कर रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डूब क्षेत्र में आने वाले जिन गांवों को यह अंतिम अवसर दिया गया है उनमें बोरदा, सुखनेरी, मालोनी, फतेहपुर, पिपलियाघाटा, टाकुडा, अमलावदा, खरण, भवानीपुरा, मरजा, पड़पड़ी और भमोरी शामिल हैं।

जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद भी जो परिवार डूब क्षेत्र से नहीं हटेंगे, वर्षाकाल के दौरान होने वाले किसी भी नुकसान के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। विभाग ने सभी प्रभावित परिवारों से शीघ्र पुनर्वास स्थल पर शिफ्ट होने की अपील की है ताकि जलभराव के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या जोखिम की स्थिति न बन सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना