जिला कलक्टर ने पौधरोपण कर किया अभियान का शुभारंभ : वनस्पति प्रजाति, उपज संरक्षण और संवर्द्धन अभियान का आगाज
एक पुस्तिका का भी विमोचन किया
जिला प्रशासन की ओर से जिले के पंच गौरव के प्रोत्साहन एवं संवर्द्धन के लिए वनस्पति प्रजाति एवं उपज संरक्षण व संवर्द्धन अभियान का आगाज किया।
जयपुर। जिला प्रशासन की ओर से जिले के पंच गौरव के प्रोत्साहन एवं संवर्द्धन के लिए वनस्पति प्रजाति एवं उपज संरक्षण व संवर्द्धन अभियान का आगाज किया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जयपुर जिले के पंच गौरव में शुमार एक वनस्पति प्रजाति- लिसोड़ा एवं एक उपज- आंवले का पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने एक पुस्तिका का भी विमोचन किया।
अभियान के तहत उपखण्ड स्तर पर भी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आंवले एवं लिसोड़े के पौधे लगाए। इस अभियान का लक्ष्य पंच-गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति लिसोड़ा व एक जिला-एक उपज आंवला की महत्ता, उपयोगिता एवं आवश्यकता से आमजन को परिचित करवाने एवं रोजगार की दृष्टि से जनउपयोगी बनाना है। अभियान से आंवला व लिसोड़ा को राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

Comment List