प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ : जैसलमेर-सीकर में बारिश बीकानेर में चली आंधी, जयपुर समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी

सुबह-शाम सर्द हवाओं से राहत

प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ : जैसलमेर-सीकर में बारिश बीकानेर में चली आंधी, जयपुर समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके असर से गुरुवार शाम को जैसलमेर, सीकर सहित आसपास के इलाकों में बारिश हुई। वहीं इससे पहले बीकानेर और जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास के एरिया में गुरुवार दोपहर तेज आंधी चली। श्रीगंगानगर और फलौदी में बादल छाए और तेज हवा भी चली।

जयपुर। प्रदेश में गुरुवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके असर से गुरुवार शाम को जैसलमेर, सीकर सहित आसपास के इलाकों में बारिश हुई। वहीं इससे पहले बीकानेर और जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास के एरिया में गुरुवार दोपहर तेज आंधी चली। श्रीगंगानगर और फलौदी में बादल छाए और तेज हवा भी चली। इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को जयपुर समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 11 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 जनवरी से इस सिस्टम का प्रभाव खत्म होगा और प्रदेश में घना कोहरा पड़ेगा।

इस दिन जयपुर समेत 16 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 25 जनवरी को भी 13 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर आएगा। एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से 26 से 28 जनवरी के बीच प्रदेश के कई शहरों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

सुबह-शाम सर्द हवाओं से राहत
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हो गया है। राज्य में सर्द हवाओं से सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी से भी राहत है लेकिन कोहरे का असर भी बना हुआ है। इस राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज जयपुर सहित 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट  

Post Comment

Comment List

Latest News

दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले देश के पहले व्यक्ति हरीश राणा का एम्स में...
कांग्रेस के विभाग-प्रकोष्ठों को ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर तक जाकरकाम करने के दिए निर्देश
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, मामले की आगे की जांच जारी
24 घंटे में पार्किंग गार्ड हत्याकांड का खुलासा : साथी गार्ड ही निकला हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार 
यूएन रिपोर्ट में खौफनाक सच हुआ बेनकाब: इजरायली जेलें फिलीस्तीनियों के लिए सोची-समझी क्रूरता की प्रयोगशाला, अब तक 100 से ज्यादा कैदियों की हिरासत में मौत 
मणिपुर के उखरूल-कामजोंग में अंधाधुंध गोलीबारी: तीन लोग घायल, हालात तनावपूर्ण
रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा