11 फरवरी को पेश होगा राज्य बजट, 4 फरवरी को अभिभाषण पर सीएम देंगे जवाब

कार्य सलाहकार समिति की एक और बैठक आयोजित

11 फरवरी को पेश होगा राज्य बजट, 4 फरवरी को अभिभाषण पर सीएम देंगे जवाब

वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई सदन की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में 11 फरवरी तक विधानसभा के कार्य संचालन का कार्यक्रम तय किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार का बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

जयपुर। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई सदन की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में 11 फरवरी तक विधानसभा के कार्य संचालन का कार्यक्रम तय किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार का बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। बीएसी के फैसले के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में 29 और 30 जनवरी के साथ-साथ 3 व 4 फरवरी को चर्चा होगी। इस दौरान 31 जनवरी से 2 फरवरी तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 4 फरवरी को शाम 5 बजे सदन में देंगे। इसके बाद 5 से 10 फरवरी तक विधानसभा अवकाश रहेगा। 11 फरवरी को बजट प्रस्तुति के साथ ही उसी दिन कार्य सलाहकार समिति की एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब