उदयपुर रेंज पुलिस का ऑपरेशन विष हरण : गंगरार क्षेत्र में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

ड्रोन सेट, नोट गिनने की मशीन और 14 लाख की नकद जब्त

उदयपुर रेंज पुलिस का ऑपरेशन विष हरण : गंगरार क्षेत्र में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

उदयपुर रेंज पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन विष हरण के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अंतर-जिला तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश कर एमडी फैक्ट्री पर छापा मारा। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कई महीनों से जिले में सक्रिय मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए लगातार और गहन प्रयास किए जा रहे थे।

गंगरार। उदयपुर रेंज पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन विष हरण के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अंतर-जिला तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश कर एमडी (मेथामफेटामिन) फैक्ट्री पर छापा मारा। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कई महीनों से जिले में सक्रिय मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए लगातार और गहन प्रयास किए जा रहे थे। इसके तहत आरोपियों का पता लगाने के लिए व्यापक तकनीकी विश्लेषण, सूचना एकत्रीकरण और पुलिस की सतर्क निगरानी की गई थी।

कार्रवाई की शुरूआत तब हुई जब चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों सत्तू माली और जीवन वैष्णव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 ग्राम और 2 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मादक पदार्थ ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा से प्राप्त किया गया था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सघन छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी जगदीश बंजारा और उसके साथी अशोक और राहुल बंजारा फरार हो गए। 

मौके से ये सामग्री हुई जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के नेतृत्व में एक 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने थाना गंगरार क्षेत्र के ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा में दबिश दी। यहां से पुलिस ने अत्यंत चौंकाने वाली बरामदगी की, जिसमें स्मैक, टांका, अवैध शराब के अलावा एमडी निर्माण में प्रयुक्त रासायनिक सामग्री और अन्य उपकरण शामिल थे। इसके साथ ही पुलिस ने 4 लैपटॉप, 33 मोबाइल फोन, एक कैमरा, ड्रोन सेट, नोट गिनने की मशीन और 14 लाख से अधिक नकद राशि भी जब्त की है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान