जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग में आई बाधा, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी

लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग में आई बाधा, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहले प्रयास में लैंड नहीं हो सकी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहले प्रयास में लैंड नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजकर 05 मिनट पर पायलट ने विमान को रनवे पर उतारने का प्रयास किया, लेकिन रनवे को टच करते ही विमान ने दोबारा उड़ान भर ली। बताया जा रहा है कि तकनीकी रूप से इसे अनस्टेबल अप्रोच की स्थिति माना गया, जिसके चलते पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रद्द करने का फैसला लिया। इस दौरान विमान कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा, जिससे यात्रियों में हल्की घबराहट देखी गई।

करीब 10 मिनट बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया और इस बार विमान को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों के तहत की गई और किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि इसी फ्लाइट से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी जयपुर पहुंचे थे। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल