प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय : मेघगर्जन और हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी की सलाह

5-6 अक्टूबर को भारी बारिश अलर्ट जारी किया 

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय : मेघगर्जन और हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी की सलाह
मानसून की विदाई के बावजूद प्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है।

जयपुर। मानसून की विदाई के बावजूद प्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से बारिश का राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में असर देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5-6 अक्टूबर को भारी बारिश अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि  मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 अक्टूबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दर्ज हो सकती है। वहीं, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज हवाओं (30-40 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 6 अक्टूबर को तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव राज्य के अनेक भागों में दर्ज होने व जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं 30-40 Kmph के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां 7 अक्टूबर को भी जारी रह सकती है और 8 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

किसानों के लिए भी जारी की सलाह :

Read More भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत अधिकारियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई और शुभकामनाएं

मौसम केंद्र जयपुर ने बारिश को देखते हुए किसानों के लिए भी सलाह जारी की है। खुले आसमान में पककर तैयार खरीफ की फसलों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। कृषि उपज मंडियों में भी खुले आसमान में रखे जींसों व अनाज को भीगने से बचाव के समुचित उपाय करें। रबी की फसलों की बिजाई का कार्य आगामी दिनों में बारिश को ध्यान में रखकर ही करें।

Read More पेपर लीक पर सख्ती, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

 

Read More नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

 

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर