दिया कुमारी ने वार्ड 22 में जाना जनता का हाल, समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए

खिरनी फाटक फ्लाईओवर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बनाई गई भव्य रंगोली

दिया कुमारी ने वार्ड 22 में जाना जनता का हाल, समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर के वार्ड 22 का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। खातीपुरा तिराहे और खिरनी फाटक फ्लाईओवर पर जनसंवाद के दौरान उन्होंने सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए तथा अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

जयपुर। राजस्थान में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 का दौरा करके विभिन्न कॉलोनियों का निरीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खातीपुरा तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दिया कुमारी ने वार्ड की अलग-अलग कॉलोनियों में पहुंचकर मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, पानी, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। दिया कुमारी ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत भी किया। इसके बाद वह खिरनी फाटक फ्लाईओवर पहुंचीं, जहां सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली भी गयी और महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन संदेश दिया गया। 

इसके बाद उन्होंने बैठक करके स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर काम करना होगा, तभी वार्ड को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सकेगा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप