डॉ. राकेश आत्महत्या प्रकरण : मोर्चरी के बाहर परिजनों और रेजीडेंट्स का धरना जारी, एचओडी पर कार्रवाई की मांग

विरोध में प्रदेशभर के रेजीडेंट चिकित्सकों में रोष

डॉ. राकेश आत्महत्या प्रकरण : मोर्चरी के बाहर परिजनों और रेजीडेंट्स का धरना जारी, एचओडी पर कार्रवाई की मांग

वहीं सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को भी मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे और उन्होंने परिजनों-रेजीडेंट डॉक्टर्स के साथ मिलकर सरकार से न्याय की मांग।

जयपुर। जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के रेजीडेंट चिकित्सक डॉ. राकेश विश्नोई की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विश्नोई के परिजन सोमवार को सवाईमानसिंह अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं होगा, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया जाएगा। वहीं सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को भी मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे और उन्होंने परिजनों-रेजीडेंट डॉक्टर्स के साथ मिलकर सरकार से न्याय की मांग।

वहीं मृतक डॉ. राकेश विश्नोई के परिजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले में एचओडी के खिलाफ कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं होती तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। परिजनों ने बताया कि डॉ. राकेश को इतना टॉर्चर किया गया कि उसे मरने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं जयपुर रेजीडेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मनोहर सियोल का कहना है कि हमारे साथी की निर्मम हत्या को 48 घंटे हो गए है, लेकिन सरकार की ओर से किसी भी सक्षम अधिकारी ने वार्ता नहीं की है। परिजनों पर लगातार पोस्टमार्टम करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में इस घटना के विरोध में प्रदेशभर के रेजीडेंट चिकित्सकों में रोष है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत