नालों की नहीं हुई सही तरीके से सफाई, कॉलोनियों में भर रहा बारिश का पानी 

ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने से पानी भरता है

नालों की नहीं हुई सही तरीके से सफाई, कॉलोनियों में भर रहा बारिश का पानी 
लाखों लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के तेज बहाव के चलते करतारपुरा नाले सहित अन्य स्थानों पर हादसे भी हो चुके है।

जयपुर। शहर में मामूली बारिश में ही कॉलोनियों में पानी भर जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शहर में ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होना व सही तरीके से नालों की सफाई नहीं होना है। निगम प्रशासन की ओर से हर साल जयपुर शहर (नगर निगम ग्रेटर-हेरिटेज) के करीब 1200 छोटे-बड़े नालों पर करोड़ों रुपए खर्चा कर सफाई कराई जाती है, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते सफाई सही नहीं होती। ऐसे में सड़क, कॉलोनी व बाजारों में पानी भर जाता है। वहीं जेडीए की ओर से बनाए गए अंडरपास व पुलिया के नीचे ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने से पानी भरता है। इसके चलते लाखों लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के तेज बहाव के चलते करतारपुरा नाले सहित अन्य स्थानों पर हादसे भी हो चुके है।

बारिश में सड़कों का काम शुरू
नगर निगम और जेडीए प्रशासन की ओर से बारिश के दिनों में ही सड़कों का काम शुरू किया जाता है। कई कॉलोनियों में सड़कें बनाने के दौरान ही बारिश शुरू हो जाती है। इसके बाद वहां पर काम बंद कर दिया जाता है। ऐसे में बारिश का पानी भरने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलोनियों में बनी नालियों पर भी लोगों की ओर से पक्के निर्माण करने के कारण भी पानी की निकासी नहीं हो पाती। वहीं बारिश के कारण जयपुर शहर में यातायात जाम लग जाता है। 

Tags: cleaned

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध