बदले मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी भीड़ : सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार का प्रकोप, पैटर्न बदला, अब पांच से सात दिन में ठीक हो रहे मरीज

एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में 30 प्रतिशत तक इजाफा

बदले मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी भीड़ : सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार का प्रकोप, पैटर्न बदला, अब पांच से सात दिन में ठीक हो रहे मरीज

जयपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, बुखार और अस्थमा के मरीज बढ़ गए हैं। एसएमएस अस्पताल में ओपीडी 30% तक बढ़ी, जबकि जेकेलोन में मरीजों की संख्या 1500 पार पहुंची। बच्चे-बुजुर्ग अधिक प्रभावित हैं। डॉक्टरों ने गर्म पानी पीने, मास्क पहनने, पौष्टिक आहार लेने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में कभी गर्मी तो कभी बारिश के कारण बढ़ी सर्दी ने आमजन को बीमारियों की जद में ले लिया है। वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम-बुखार, गले की खराश और अस्थमा-एलर्जी जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

एसएमएस सहित शहर के प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। एसएमएस की बात करें तो अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं बच्चों के अस्पताल जेकेलोन में भी इन दिनों ओपीडी बढ़कर 1500 को पार गई है। वहीं कांवटियां, गणगौरी, सेटेलाइट सहित निजी अस्पतालों में भी मरीजों की अच्छी खासी भीड़ है।

नमी और तापमान में उतार चढ़ाव से वायरस सक्रिय :

पिछले एक सप्ताह में वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। अस्थमा और श्वास रोगियों की परेशानी भी काफी बढ़ गई है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई मरीजों को खांसी, गले में खराश, थकान और हल्के बुखार की शिकायत हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार अमूमन वायरल इंफेक्शन तीन दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन इस बाद पैटर्न बदला हुआ है और ठीक होने में पांच से सात दिन तक का समय लग रहा है।

Read More आईएएस अफसरों के तबादलों को लेकर हुआ मंथन, जल्द आ सकती है सूची

बचाव के लिए यह उपाय अपनाएं :

Read More जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम व यातायात कंट्रोल रूम के उत्कृष्ट कार्मिक सम्मानित, अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण

  • गुनगुना पानी पीएं
  • दिन में 3-4 बार हाथ धोएं
  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें
  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें
  • पर्याप्त नींद लें 
  • ठंडी चीजों से परहेज करें
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त फल का सेवन करें
  • किसी भी लक्षण पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला