हुक्काबार चलाने पर सदन में पक्ष विपक्ष में बहस, मंत्री बेढम बोले- पुरानी सरकार के वक्त 55,000 हुक्का बारों पर कार्रवाई

पूरे प्रदेश में हुक्का बार जो चल रहे हैं उनके खिलाफ एक्शन हो

प्रदेश में हुक्काबार संचालन के मुद्दे पर गुरुवार को सदन में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में जमकर बहस। विधानसभा में टोंक जिले में हुक्का बार पर कार्रवाई को लेकर उठाए प्रश्न में विधायक रामसहाय ने कहा की कार्रवाई आखिरकार क्यों नहीं हो रही। मंत्री जवाहर सिंह ने जवाब दिया कि कई थानों के खिलाफ कार्रवाई।

जयपुर। प्रदेश में हुक्काबार संचालन के मुद्दे पर गुरुवार को सदन में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में जमकर बहस हुई। विधानसभा में टोंक जिले में हुक्का बार पर कार्रवाई को लेकर उठाए प्रश्न में विधायक रामसहाय ने कहा की कार्रवाई आखिरकार क्यों नहीं हो रही। मंत्री जवाहर सिंह ने जवाब दिया कि कई थानों के खिलाफ कार्रवाई हुई। एक कार्रवाई अभी भी प्रस्तावित है। पूरक प्रश्न करते हुए विधायक रामसहाय ने कहा कि बजरी पर जो नकेल है वैसे ही इन पर कार्रवाई हो। उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कहा कि हुक्काबार के अलावा कई अन्य प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है नशाखोरी बढ़ रही है।

मंत्री बेढम ने जवाब दिया कि 2022 की तुलना में वर्तमान में हुक्का बार सहित अन्य प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। वर्ष 2024-25 में सिर्फ 12,518 में कार्रवाई हुई। जबकि पुरानी सरकार के वक्त 55,000 हुक्का बारों पर कार्रवाई हुई। दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ते देख स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नसीहत देते हुए कहा कि प्रश्न भले ही टोंक से हो लेकिन पूरे प्रदेश में हुक्का बार जो चल रहे हैं उनके खिलाफ उनके खिलाफ एक्शन हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह