कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की सूची का बेसब्री से इंतजार : 48 नामों की सूची आने की संभावना, पार्टी ने राहुल गांधी के पास भेजी सूची

लिस्ट में शामिल नामों को क्रॉस चेक भी करवाया था

कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की सूची का बेसब्री से इंतजार : 48 नामों की सूची आने की संभावना, पार्टी ने राहुल गांधी के पास भेजी सूची

कांग्रेस ने यह सूची नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास भिजवा दी है। राहुल गांधी की मुहर लगते ही 48 नामों की सूची जारी कर दी जाएगी। 

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में 50 जिलाध्यक्षों के चयन की सूची जारी होने का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। सूची पर राहुल गांधी की अंतिम मुहर लगने के बाद इस महीने में यह सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस के गलियारो में चर्चा है कि केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर दिल्ली में सभी स्तर पर मंथन होने के बाद सूची को फाइनल कर लिया गया है। कांग्रेस ने यह सूची नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास भिजवा दी है। राहुल गांधी की मुहर लगते ही 48 नामों की सूची जारी कर दी जाएगी। 

दो जिलों में बारां और झालावाड़ में केन्द्रीय पर्यवेक्षक पहुंच नहीं पाए थे, इसलिए इन दो जिलों में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के दौरों के बाद तैयार रिपोर्ट पर फैसला लेकर जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे। राहुल गांधी की पहल पर कांग्रेस ने इस बार संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चयन की कवायद की है। जिसमें किसी वरिष्ठ नेता की सिफारिश, दबाव और चहेतों को मौका देने की जगह जिले में धरातल पर सक्रिय और लोगों के बीच लोकप्रिय कार्यकर्ताओं को इस पद पर मौका देना तय किया गया है। ये सभी जिलाध्यक्ष राहुल गांधी से संवाद के लिए सीधे तौर पर जोड़े जाएंगे। इसीलिए राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया के तहत भी केन्द्रीय पर्यवेक्षकों में देशभर के वरिष्ठ नेताओं को चयन करने के लिए भेजा था। फीडबैक रिपोर्ट में तीन-तीन नामों के पैनल पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से संवाद के बाद अपनी एक टीम को राजस्थान भेजकर गुप्त रूप से लिस्ट में शामिल नामों को क्रॉस चेक भी करवाया था। 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी