डेबॉक इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर मुकेश मानवीर सिंह के घर ED का छापा

पहले भी शेयरों की खरीद-फरोख्त से करोड़ों का मुनाफा कमाया

डेबॉक इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर मुकेश मानवीर सिंह के घर ED का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक आलीशान आवास पर छापा मार कार्रवाई की है

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक आलीशान आवास पर छापा मार कार्रवाई की है। यह छापा डेबॉक इंडस्ट्रीज़ कंपनी के निदेशक मुकेश मानवीर सिंह के निवास पर मारा गया। मुकेश मानवीर सिंह मूल रूप से टोंक जिले के देवली कस्बे के निवासी हैं और वर्तमान में जयपुर में रहते हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुकेश मानवीर सिंह शेयर बाजार में सक्रिय हैं और उन्होंने पहले भी शेयरों की खरीद-फरोख्त से करोड़ों का मुनाफा कमाया है। बताया जा रहा है कि एक बार उन्होंने 8 रुपये के शेयर को 156 रुपये में बेचा था, जिससे उन पर आर्थिक अनियमितताओं का संदेह गहराया।

ED की टीम को उनके घर से कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं। छापे के दौरान ईडी अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन जांच की। फिलहाल कार्रवाई जारी है और ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामला संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों से जुड़ा बताया जा रहा है।

Tags: ed raid  

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत