बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज के बाद अब फिक्स चार्ज का झटका

20 से 55 रुपए महीने बिल बढ़कर आएगा

बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज के बाद अब फिक्स चार्ज का झटका
बीपीएल और आस्थाकार्डधारी उपभोक्ताओं का बढ़ा चार्ज सरकार वहन करेगी , पहले 100 से 400 रुपए वाला फिक्स चार्ज अब 150 से 450 रुपए तक लगेगा

जयपुर। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज के बाद अब बिलों में फिक्स चार्ज बढ़ने का झटका लगने वाला है। विद्युत विनियामक आयोग ने आगामी बिजली बिलों में फिक्स चार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सरकार की मंजूरी के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बिल में महीने में 20 से 55 रुपए प्रति महीने राशि बढ़कर आएगी।

अभी तक अलग-अलग श्रेणी में 100 से 400 रुपए का फिक्स चार्ज अब 150 से 450 रुपए तक हो जाएगा। संभवत: अगस्त महीने के बिलों से यह जुड़कर आएगा। प्रदेश में फिलहाल 100 यूनिट तक उपभोग वाले बिजली उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज भी 50 रुपए बढ़ाया गया है, लेकिन सरकार इसे खुद वहन करेगी। वहीं इससे पहले ऊर्जा विभाग ने जून में 54 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगाया था। पिछले पांच साल से हर महीने इसके अलावा सात पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगाया जा रहा था, लिहाजा अब 61 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगाकर बिल जारी किए गए थे। बढ़ा हुआ फ्यूल सरचार्ज आदेश 200 यूनिट से अधिक उपभोग वाले बिजली उपभोक्ताओं पर लागू हुआ था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...