आज भी पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर : राजधानी में सुबह हुई बारिश, कल से कमजोर पड़ेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
22 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया
प्रदेश में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देखने को मिला
जयपुर। प्रदेश में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देखने को मिला। इसके असर से आज अल सुबह जयपुर में तेज हवाएं चली और बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं दोपहर होते होते धूप खिल गई और गर्मी का असर फिर से बढ़ गया। हालांकि लगातार बरसात के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं, हवा में ठंडक घुलने से मौसम जून में भी मौसम ठंडा हो गया है। मौसम केंद्र ने आज भी 22 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार कल से मौसम बदल सकता है। मौसम केंद्र ने आज भी जयपुर सहित 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 जून से आंधी-बारिश कम होने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार 7 जून से बीकानेर संभाग के जिलों में गर्मी तेज और हीटवेव का अलर्ट है। कल 6 जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी और आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व 8 जून से कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

Comment List