फादर्स डे : राजनीतिक दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की पिता की फोटो, बताया संघर्ष की प्रेरणा

राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने भी अपने पिता के साथ फोटो शेयर की

फादर्स डे : राजनीतिक दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की पिता की फोटो, बताया संघर्ष की प्रेरणा

फादर्स डे पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए अनुभव लिखे। राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने भी अपने पिता के साथ फोटो शेयर की। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी ऐसे फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

जयपुर। फादर्स डे पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए अनुभव लिखे। राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने भी अपने पिता के साथ फोटो शेयर की। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी ऐसे फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

कांग्रेस के इन नेताओं के फोटो रहे चर्चित

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश पायलट के साथ पुराना फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पिता-पुत्र का बंधन एक बहुत ही खास है। मैं वास्तव में एक पिता के लिए धन्य था, जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। उनकी याद हर रोज आती है।

विधायक दिव्या मदेरणा ने पिता महिपाल मदेरणा के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज फादर्स डे है, लेकिन मेरे और मेरी बहन रूबल के लिए हर दिन फादर्स डे है। हमारी दुनिया हमारे पिता में है और हमेशा रहेगी। मेरी बहन हर दिन मेरे पिता के लिए पत्र लिखती है। दिव्या ने पत्र का एक अंश भी शेयर किया।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपने पिता देवा गुर्जर के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि सत्य के लिए लड़ना, उसके लिए जीवन में हमेशा संघर्ष करना और निर्भयता के साथ हमेशा सेवा करना, पिता द्वारा दिया गया संकल्प ही मेरे जीवन की प्रेरणा है। इस दौरान चांदना ने अपने पिता के अनुभव को भी बताया।

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान ने अपने पिता चौधरी तैय्यब हुसैन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आपके ही नाम से जानी जाती हूं वालिद, भला इससे बड़ी शोहरत मेरे लिए क्या होगी। अल्लाह मेरे वालिद मरहूम चौधरी तैय्यब हुसैन को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम आता फरमाए। इस तरह से उन्होंने अपने अनुभवों को शेयर किया।

Read More रेलवे ट्रैक कार्य के चलते कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

वसुन्धरा राजे 

Read More पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर, यह न सोचें कौन देख रहा है : प्रशिक्षण महाभियान में बोले भजनलाल शर्मा

पूर्व सीएम एवं भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने इस मौके पर अपने पिता जीवाजीराव सिन्धिया और खुद के बचपन को याद किया। उन्होंने ट्वीटर पर खुद की पांच-छह साल की उम्र में पिता के साथ की फोटो अपलोड कर फादर्स डे पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। सभी को फादर्स डे की बधाई भी दी है।

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित


गजेन्द्र सिंह शेखावत

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने पिता और परिजनों की खुद के साथ फोटो ट्वीटर पर शेयर की है। पिता की अहमियत बताते हुए लिखा है कि पिता जिम्मेदारियों के सर्वोच्च प्रतीक की संज्ञा है। वे समयानुसार व्यवहार कर परिस्थितियों की परख कराते हैं। संतान की सफलता में वस्तुत: पिता का प्रयास छिपा होता है। आज उनके समक्ष अंतर्मन की कृतज्ञता समर्पित करने का विशेष दिवस है। यह लिखते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी है।

कैलाश चौधरी  

केन्द्रीय राज्यमंत्री और बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने अपने ट्वीटर पर पिता का आशीर्वाद लेते हुए फोटो अपलोड की है। साथ ही लिखा है कि मेरे जीवन के अमूल्य व्यक्ति मेरे पिताजी ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी दी हुई शिक्षा हर कठिन घड़ी में मेरा मार्ग प्रशस्त करती है। आज पितृ दिवस पर मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं।


मेरे पिता स्वर्गीय श्री जीवराज सोनी (अगरोया) संत प्रवृति के इंसान थे। भगवान के अनन्य भक्त थे। वे मेरे लिए गुरु और भगवान दोनों ही थे। उनकी प्रेरणा से हर सफलता अर्जित की। 1982 में ब्रेन ट्यूमर होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। मैं उस समय फर्स्ट ईयर में था। 13 दिन तक उन्होंने जीवन का शाश्वत सत्य बताया। मैं आज भी खुद को उनके बिना अकेला महसूस करता हूं। उन्होंने साफ-सुथरा जीवन जीना सिखाया। -भगवान लाल सोनी, महानिदेशक

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थानुंमेरे पिता श्री अमरनाथ सिंह गरीब घर से थे। उन्होंने बाबू की नौकरी से शुरुआत की और कलक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बड़ी कठिनाइयों का सहज और धैर्य से सामना किया। सही रास्ते पर चलना हमने उनसे विरासत में सीखा है। सत्य के साथ खड़े रहना और सही बात बेबाकी से बोलना उनसे ही सीखा है। ये दोनों ही सीख आज मेरी भी ताकत है। आज अपने पैसों से अपना पेट पाल रहा हूं, मेरी हर ख्वाहिश मेरे पापा ने पूरी की है।
-विकास कुमार, महानिरीक्षक पुलिस राजस्थान




 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओडिशा कंकाल मामला: CCTV फुटेज से खुली बैंक की लापरवाही की पोल ; बैंक के दावे झूठे, CCTV ने बताई पूरी कहानी ओडिशा कंकाल मामला: CCTV फुटेज से खुली बैंक की लापरवाही की पोल ; बैंक के दावे झूठे, CCTV ने बताई पूरी कहानी
ओडिशा के कंकाल कांड में नया मोड़ आया है। CCTV फुटेज से पुष्टि हुई है कि जीतू मुंडा बैंक गए...
आईपीएल मैच के दौरान एसएमएस स्टेडियम के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर नो-पार्किंग
अमेरिका में भीषण हादसा: स्कूल में हुए चाकू हमले में 5 लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार
चलती कार बनी आग का गोला : एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील
बरगी डैम में बड़ा हादसा : पर्यटकों का क्रूज नर्मदा में डूबा ; 6 लोगों की मौत, 15 लापता, 30 से 40 लोग थे सवार
डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप