19 जून को होगी ‘राज उन्नति’ की पांचवीं समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं की प्रगति पर रहेगा फोकस

प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई

19 जून को होगी ‘राज उन्नति’ की पांचवीं समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं की प्रगति पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ समीक्षा बैठक 19 जून को। विकास परियोजनाओं, जनकल्याण योजनाओं और जन परिवेदनाओं की प्रगति की समीक्षा। पिछली बैठक में 33 हजार करोड़ की परियोजनाओं का आकलन हुआ था।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी समीक्षा व्यवस्थाराज उन्नति’ (Raj Unnati) की पांचवीं बैठक 19 जून को आयोजित होगी। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।राज उन्नतिके माध्यम से राज्य सरकार विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति सुनिश्चित कर रही है।

 

आगामी बैठक में विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं, निवेश परियोजनाओं, आधारभूत संरचना विकास कार्यों तथा जन परिवेदनाओं के निस्तारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व आयोजित चौथी समीक्षा बैठक में राज्यभर में संचालित 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं, कार्यक्रमों और जन परिवेदनाओं की प्रगति का आकलन किया गया था। मुख्यमंत्री ने उस दौरान अधिकारियों को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार का उद्देश्यराज उन्नतिके जरिए विकास कार्यों की सतत निगरानी, जवाबदेही सुनिश्चित करना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 19 जून की बैठक को इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Read More जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन...
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में चर्चा की मांग, कांग्रेस सांसद ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार
टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान : राजस्थान में 35.86 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 49 हजार मरीज मिले