पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

पुलिस मामले की जांच कर रही

पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
ज्योति नगर थाना इलाके में पीएचक्यू के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी।

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में पीएचक्यू के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। ज्योति नगर थाना प्रभारी गुंजन सोनी ने बताया कि करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि पीएचक्यू के पास खड़ी दो गाड़ियों में आग लगी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग एक थार और नेक्सॉन कार में लगी थी। पुलिस के अनुसार, दोनों गाड़ियों के पास कचरा पड़ा हुआ था। आशंका है कि सबसे पहले कचरे में आग लगी, जिससे थार गाड़ी के टायर ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग थार में फैल गई और फिर पास खड़ी नेक्सॉन कार भी इसकी चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया...
डिरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान की बड़ी प्रगति, 24 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण 
700 साल पुरानी पाताल की दुनिया, जहां जमीन के नीचे नमक से बसाया गया पूरा शहर; जानें 300 किलोमीटर लंबी सुरंगों में छिपे इस अद्भुत संसार के बारे में
चक्रवात मुरासु: अमित शाह ने की सीएम नायडू से फोन पर बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा 
संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मिला कर्मचारी का शव, आत्महत्या की आशंका
चंबल में अवैध रेत खनन रोकने के लिए 40 संवेदनशील स्थानों पर 200 होमगार्ड तैनात, 65 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
दिल्ली में प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- विरोध के नाम पर जगह पर नहीं कर सकते कब्जा, प्रदर्शन करने वाले लें जिम्मेदारी