उड़ते विमान में आई तकनीकी खराबी, वापस लौटा
विमान के उड़ान भरने के आधे घंटे बाद पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला।
जयपुर। बेलगाम से जयपुर आ रहा विमान में अचानक तकनीकी खराबी हो गई। इसके चलते विमान को वापस बेलगाम एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया।
जानकारी के अनुसार स्टार एयर की फ्लाइट सुबह पौने 8 बजे बेलगाम से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के आधे घंटे बाद पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद बेलगाम एटीसी को सूचना देकर विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया। इस फ्लाइट को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंचना था। यही फ्लाइट जयपुर से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर बेलगाम के लिए जाती है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List