पहली बार 7 महिला अधिकारी एक साथ जेलर बनी : कारागार विभाग में जेलर पद की डीपीसी संपन्न, विभाग को मिले 23 जेलर 

गत माह दो जेलर को गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था

पहली बार 7 महिला अधिकारी एक साथ जेलर बनी : कारागार विभाग में जेलर पद की डीपीसी संपन्न, विभाग को मिले 23 जेलर 
कारागार विभाग में वर्ष 2023-24 की डिप्टी जेलर से जेलर पद की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने शुक्रवार और शनिवार को संवीक्षा परीक्षा आयोजित कर 21 जेलर को पदोन्नत करने की सिफारिश की है

जयपुर। कारागार विभाग में वर्ष 2023-24 की डिप्टी जेलर से जेलर पद की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने शुक्रवार और शनिवार को संवीक्षा परीक्षा आयोजित कर 21 जेलर को पदोन्नत करने की सिफारिश की है। इसी वर्ष गत माह दो जेलर को गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था। इस प्रकार 23 डिप्टी जेलर को जेलर पद पर पदोन्नत किया गया है। जेलर के पद जिला एवं केंद्रीय कारागार पर होते हैं।

विभागीय पदोन्नति समिति में महानिदेशक पुलिस कारागार गोविंद गुप्ता (अध्यक्ष), जेल अधीक्षक मुख्यालय जयपुर प्रमोद सिंह (सदस्य) तथा अधीक्षक स्पेशल सेंट्रल जेल श्यालावास दौसा पारस जांगिड (सदस्य सचिव) रहे। समिति ने राजस्थान पुलिस एकेडमी में लिखित परीक्षा, आउटडोर परीक्षा तथा साक्षात्कार आयोजित कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।

सदस्य सचिव पारस जांगिड के अनुसार अशोक पारीक, सुषमा सेन, दिव्या चौधरी, सतेंद्र, प्रियंका चौधरी, हिना, सुमन कुमारी, कविता बिश्नोई, रणवीर सिंह, हेमंत भारद्वाज, धर्मवीर (लिफाफा बंद), हेमराज वैष्णव, पवन डउकिया, ताराचंद शर्मा, महेश शर्मा, तरसेम सिंह, मोहम्मद आरिफ खान, ओम प्रकाश शर्मा, बीना मीणा, कालूराम मीणा तथा भगवान सहाय मीणा को पदोन्नत किया गया है। लोकोज्ज्वल सिंह तथा सुगर सिंह को गत माह गैलेंट्री पदोन्नति दी गई थी। पहली बार एक साथ 7 महिला अधिकारी जेलर पद के लिए पदोन्नत हुई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन  डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
लखावा-8 प्लांटेशन में प्लोटिंग कटवाने और फर्जीवाड़ा कर प्लांटेशन फेल होने का माना दोषी।
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज