फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर

कच्चे तेल से रुपये की शुरुआती बढ़त पर लगा ब्रेक

फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
भारतीय फॉरेक्स मार्केट में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 96.30 पर मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 96.26 का स्तर छूने के बाद एफआईआई (FIIs) की बिकवाली और कच्चे तेल की मजबूत कीमतों के दबाव में रुपया फिसलकर 96.41 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया।

जयपुर। भारतीय फॉरेक्स मार्केट में आज, मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 96.30 पर खुला। कल सोमवार को बाजार 96.32 के स्तर पर बंद हुआ था। इस लिहाज से आज सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली मजबूती (उतार-चढ़ाव) के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में रुपया 96.26 के उच्च स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की मजबूत कीमतों के कारण यह बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी कारोबार के आगे बढ़ने के साथ ही रुपया कमजोर होकर 96.41 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करने लगा।

विदेशी मुद्रा बाजार के जानकारों का कहना है कि आगामी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समीक्षा नीति से पहले बाजार में सतर्कता देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में आ रही मजबूती (101.8 के करीब) और कच्चे तेल के 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने से रुपया दबाव में है। हालांकि, सरकारी बैंकों के माध्यम से RBI के संभावित हस्तक्षेप ने रुपये में किसी भी बड़ी गिरावट को रोक रखा है। दूसरी ओर, आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Sensex और Nifty) बढ़त के साथ हरे निशान में खुले हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का
सुप्रीम कोर्ट ने शहर के गोपालपुरा बाईपास पर संचालित कोचिंग सेंटरों से जुड़े मामले में किसी तरह की राहत देने...
उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच