पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, साथी घायल

कार डिवाइडर पर चढ़ी

पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, साथी घायल

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया।

जोधपुर। शहर के नहर चौराहा के समीप देर रात साढ़े 12 बजे भीषण सडक़ हादसे में शिव के पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के पुत्र की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। कार को उसका साथी चला रहा था। उसे उपचार के  लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। मामले में अग्रिम जांच जारी है। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि बाड़मेर शिव के पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के बेटे निपुणराज सिंह (26) और उसका साथी पार्थ राठौड़ जोकि दोनों वर्तमान में उम्मेद हेरिटेज में रहते है। देर रात यह लोग कार में सवार होकर डीपीएस से जोधपुर की तरफ आ रहे थे।

कार को पार्थ राठौड़ चला रहा था, पास में निपुणराज सिंह बैठा था। रात साढ़े 12 बजे यह लोग जब पाल रोड नहर चौराहा के पास में पहुंचे तब कार डिवाइडर पर चढ़ दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार की दिशा भी बदल गई। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मगर अस्पताल में पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के पुत्र निपुणराज सिंह को मृत बता दिया गया। पार्थ राठौड़ का अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर रात हादसे के बाद काफी लोग वहां जमा हो गए। बाद में तत्काल उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। कार को पुलिस ने रास्ते से हटवाकर मार्ग दुरूस्त कराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन