प्लेसमेंट एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी की ब्लैमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने किया था सुसाइड, पुलिस में मामला दर्ज 

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप 

प्लेसमेंट एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी की ब्लैमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने किया था सुसाइड, पुलिस में मामला दर्ज 
शिवदासपुरा थाना इलाके स्थित निजी यूनिवर्सिटी की एमबीए की 23 वर्षीय छात्रा ने खुदकुशी प्लेसमेंट एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी की ब्लैकमेलिंग से परेशान कर की थी। एसीपी चाकसू भवानी सिंह ने बताया कि परिजनों ने ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप लगाए।

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके स्थित निजी यूनिवर्सिटी की एमबीए की 23 वर्षीय छात्रा ने खुदकुशी प्लेसमेंट एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी की ब्लैकमेलिंग से परेशान कर की थी। एसीपी चाकसू भवानी सिंह ने बताया कि परिजनों ने ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि एमबीए प्रथम वर्ष के बाद तीन महीने की इंटर्नशिप अनिवार्य है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया था। इनमें अहमदाबाद की कम्पनी भी शामिल हुई थी।

कम्पनी की ओर से कॉलेज परिसर में ही साक्षात्कार लिया गया, जिसमें छात्रा का चयन हो गया।  इसके बाद उसे इंटर्नशिप के लिए अहमदाबाद बुलाया गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इंटर्नशिप के दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी योगेश मोरियानी ने छात्रा को झूठे प्रलोभन देकर जाल में फंसा लिया और ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने 29 अक्टूबर की शाम को अपने परिजनों को पूरी बात बताई थी।  इस पर परिवार ने उसे समझाया और आरोपी का फोन आने पर उसकी बातों में नहीं आने की सलाह दी। 31 अक्टूबर को वह परीक्षा देने कॉलेज गई थी। इसी दौरान योगेश ने उसे फोन कर फिर प्रताड़ित किया और ब्लैकमेल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने यूनिवर्सिटी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर  भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पूंजी निकासी से भारतीय रुपया...
पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 
जिंदगीभर की कमाई सरकार के पास, कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी खाली हाथ 
'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार
12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान
कांग्रेस की रैली में AI से दिखाई फर्जी भीड़? किरेन रिजिजू बोले- ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए