भारत चला रहा दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास कार्यक्रम : शेखावत
एक्सीलेंस बनाने का विचार आया
भारत दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास प्रोग्राम साढ़े सात सौ बांधों पर चल रहा है। इस दौरान बांधों की भूकंप से सुरक्षा और अन्य खतरों को रोकने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का विचार आया।
जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास कार्यक्रम चला रहा है। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बांधों की भूकंप सुरक्षा के राष्ट्रीय केन्द्र का उद्घाटन करते हुए शेखावत ने यह जानकारी दी। शेखावत ने कहा कि भारत सर्वाधिक बांधों वाला दुनिया का तीसरा देश है। दो सौ से ज्यादा बांध ऐसे हैं, जो 100 साल से पुराने हैं।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास प्रोग्राम साढ़े 700 बांधों पर चल रहा है। इस दौरान बांधों की भूकंप से सुरक्षा और अन्य खतरों को रोकने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का विचार आया। यह केन्द्र बांध सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का अध्ययन करेगा। इस मौके पर मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार और एमएनआईटी के निदेशक प्रो. एनपी पाढ़ी भी मौजूद रहे।

Comment List