प्लांट से लीक हुई गैस 300 मीटर के इलाके में फैली, घरों और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के ऊपर जमी गैस

पुलिस ने टैंक के मैन वॉल्व को बंद करवाकर लीकेज बंद कराया

प्लांट से लीक हुई गैस 300 मीटर के इलाके में फैली, घरों और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के ऊपर जमी गैस

इस मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और पानी फेंककर करीब 40 मिनट में गैस पर काबू पा लिया।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में रोड नम्बर-18 स्थित अजमेरा गैस स्टोरेज प्लांट से गैस (कार्बनडाई ऑक्साइड) लीक होने से हड़कम्प मच गया। गैस एरिया में करीब 300 मीटर इलाके में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंक के मैन वॉल्व को बंद करवाकर लीकेज बंद कराया। गैस फैलने से इलाके में दृश्यता भी कम हो गई। इसके अलावा गैस मकानों और गाड़ियों पर जम गई। पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। यदि गैस इसी तरह जमी रहती तो इलाके में और ज्यादा सर्दी बढ़ जाती है। असिस्टेंट फायर ऑफीसर भंवर सिंह हाड़ा ने बताया कि दोपहर करीब साढे तीन बजे सूचना मिली कि अजमेरा गैस प्लांट के नाम से रोड नंबर-18 विश्वकर्मा में ऑक्सीजन प्लांट है। इसमें दो बड़े टैंकर सीओटू गैस के स्टोरज के लिए बने हैं। सीओटू गैस का टैंकर स्टोरज के लिए पहुंचा। जब स्टोरज टैंकर में गैस डाल दी गई तो डिस्चार्ज नोजल बंद कर दिया। नोजल सही बंद नहीं होने के कारण गैस प्रेशर से टूट गया। एक साथ निकली गैस का लीकेज से आस-पास में विजिविलटी शून्य हो गई। इस मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और पानी फेंककर करीब 40 मिनट में गैस पर काबू पा लिया।

बर्फ की बन गई चादर
हाड़ा ने बताया कि ठंड होने के कारण सीओटू गैस चादर की तरह नीचे बैठ गई। टीम ने पता किया तो टैंकर का वाल्व टूटने से प्लांट से ऑक्सीजन का लीकज हो गया। पुलिस ने मैन बॉल बंद कर गैस लीकेज बंद किया। गैस के कारण पारदर्शिता कम हो गई। ऐसे में वाहनों को पुलिस ने धीमी रफ्तार में निकाला। जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट के एक टैंकर में 20 टन गैस भरी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना