जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज
40 देशों की मॉडल्स ने लिया हिस्सा
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड-2026 के ग्रैंड फिनाले में जॉर्जिया की लिया गुगुशविली ने मिस और अमेरिका की ल्यूडमिला व्लादिमिरोवना वॉरेन वेट्रेल ने मिसेज कैटेगरी का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। रविवार देर रात तक आगरा रोड स्थित एक रिसॉर्ट चले इस फिनाले में 40 देशों की प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति के दम पर अंतरराष्ट्रीय खिताबों के लिए प्रतिस्पर्धा की। मिस कैटेगरी में जॉर्जिया की लिया गुगुशविली ने विजेता का ताज पहना।
फिलीपींस की प्रतिभागी प्रथम रनर-अप, कजाकिस्तान की प्रतिभागी द्वितीय रनर-अप और इथियोपिया की प्रतिभागी तृतीय रनर-अप रहीं। भारत की नेहा सिंह ने चतुर्थ रनर-अप का स्थान हासिल कर देश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, मिस टीन सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026 का खिताब किर्गिस्तान की प्रतिभागी के नाम रहा। फिलीपींस को मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026 के ब्रांड एंबेसडर का खिताब भी मिला। मिसेज कैटेगरी में अमेरिका का दबदबा मिसेज सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026 के फिनाले में अमेरिका की ल्यूडमिला व्लादिमिरोवना वॉरेन वेट्रेल ने विजेता का ताज हासिल किया। प्रथम रनर-अप का स्थान मध्य एशिया की ओक्साना बोब्रिशेवा ने प्राप्त किया।

Comment List