अस्पताल हादसे में न्यायिक आयोग का गठन कर पीड़ितों को न्याय दिलाए सरकार : गहलोत
गहलोत ने मीडिया से की बात
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एसएमएस अस्पताल पहुंचकर ट्रॉमा सेंटर आईसीयू में हुए अग्निकांड की जानकारी ली
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एसएमएस अस्पताल पहुंचकर ट्रॉमा सेंटर आईसीयू में हुए अग्निकांड की जानकारी ली। इस हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत बंधाई।
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि इन परिजनों में राज्य सरकार द्वारा इनके साथ किए गए व्यवहार के प्रति रोष है क्योंकि सरकार ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई है। परिजनों ने बताया कि उनसे अभी तक सरकार के किसी प्रतिनिधि ने बात नहीं की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को संवेदनशीलता दिखाते हुए अविलंब परिजनों से बात करते हुए इन्हें संतुष्ट करना चाहिए एवं पीड़ितों को न्याय के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन करना चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 19:02:43
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...

Comment List