गर्मियों में पानी-बिजली और चिकित्सा सुविधा को लेकर सरकार गंभीर : पंत
मुख्य सचिव ने वीसी के जरिए सभी जिला कलेक्टरों को व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
पंत ने कहा है कि गर्मियों के दौरान बड़े अधिकारी व्यवस्थाओं का फील्ड में जाकर निरीक्षण करेंगे और तमाम सरकारी मशीनरी आमजन को सुविधाओं के बारे में अवगत कराएगी।
जयपुर। प्रदेश में तेज गर्मी के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार आमजन को पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए गंभीर है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने वीसी के जरिए सभी जिला कलेक्टरों को गर्मियों में आमजन को पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
पंत ने कहा कि गर्मियों के दौरान बड़े अधिकारी व्यवस्थाओं का फील्ड में निरीक्षण करेंगे और तमाम सरकारी मशीनरी आमजन को सुविधाओं के बारे में अवगत कराएगी। गत दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में सीएस से फीडबैक लेकर आम जन को गर्मियों में किसी तरह की परेशानी नहीं होने संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
Post Comment
Latest News
14 Jun 2026 18:47:07
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...

Comment List