डूंगरी बांध निर्माण पर सरकार का स्पष्टीकरण: 17 जिलों को मिलेगा पानी, 16 गांव होंगे प्रभावित

डूंगरी बांध विवाद पर सरकार ने दी सफाई

डूंगरी बांध निर्माण पर सरकार का स्पष्टीकरण: 17 जिलों को मिलेगा पानी, 16 गांव होंगे प्रभावित

पीकेसी लिंक परियोजना के तहत डूंगरी बांध निर्माण को लेकर उठे विवादों पर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि विपक्ष गलत तथ्य फैला रहा है। मंत्रियों ने बताया कि नई योजना में 540 एमसीएम क्षमता का बांध बनाया जाएगा, जिससे 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई लाभ मिलेगा।

जयपुर। संशोधित पीकेसी लिंक परियोजना (राम जल सेतु परियोजना) के तहत प्रस्तावित डूंगरी बांध निर्माण को लेकर हाल में उठे विवादों पर राज्य सरकार ने स्पष्ट और विस्तृत जानकारी दी। सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार के तीन मंत्रियों ने परियोजना से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करते हुए कहा कि विपक्ष तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को भ्रमित कर रहा है।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान चंबल के पानी के उपयोग को लेकर परियोजना का प्रारूप तैयार किया गया था और उसी आधार पर केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रारंभिक योजना में डूंगरी डैम की क्षमता 230 मीटर और जल क्षमता 2180 एमसीए थी, जबकि वर्तमान योजना के अनुसार 540 एमसीएम क्षमता का बांध बनाया जा रहा है, जिससे 4 लाख 3 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 17 जिलों को पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना को लेकर कई आंदोलनों के बाद भजनलाल सरकार ने इसे आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की। परियोजना पर 85 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मंत्री ने बताया कि 9 गांवों के 2350 घर प्रभावित होंगे, जिनका पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि यह प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसकी वर्षों से मांग हो रही थी। वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने स्पष्ट किया कि विपक्ष जानबूझकर 76 गांव उजड़ने का भ्रम फैला रहा है, जबकि वास्तविक रूप से केवल 16 गांव प्रभावित होंगे और उनका पूर्ण पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सफेद झूठ बोलकर किसानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। सरकार ने दोहराया कि परियोजना जनहितकारी है और इससे राजस्थान के बड़े हिस्से में सिंचाई व पेयजल संकट से राहत मिलेगी।

Read More राजस्थान में 6000 मेगावाट ऑवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा : राज्य में स्थापित हो बीईएसएस परियोजनाएं, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत