209 वर्गगज जमीन के लिए जमकर चले पत्थर आधा दर्जन लोग घायल, स्टेट हाईवे किया जाम

घायल युवतियों और महिलाओं ने कार्रवाई नहीं होने पर जताया विरोध

209 वर्गगज जमीन के लिए जमकर चले पत्थर आधा दर्जन लोग घायल, स्टेट हाईवे किया जाम

पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया और महिलाओं को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवाया।

जयपुर। बस्सी थाना इलाके के बिराजपुर गांव भूमि सम्बंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-भाटा जंग हुई। एक ओर से कुछ युवकों और दूसरी ओर से महिलाओं ने पत्थर फेंके। दोनों ओर से  हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने जयपुर गंगापुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। थानाप्रभारी महेश चंद ने बताया कि इस मामले में जमीन बेचने वाले कन्हैयालाल और खरीदार मुकेश की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह था मामला: बिराजुपरा गांव में जमुना देवी और उसके तीनों बेटे कन्हैयालाल मीणा, गंगासहाय मीणा और श्रीनारायण मीणा की जमीन है। उन्होंने मुकेश मीणा नाम के व्यक्ति को जमीन बेच दी। कुछ दिनों बाद ही जमुना देवी की मौत हो गई तो लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस 209 वर्गगज जमीन के लिए रविवार सुबह करीब 20 बदमाश जेसीबी लेकर पहुंचे, इन लोगों ने जमीन पर जेसीबी चलाई तो महिलाओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। 

घायल महिलाओं ने लगाया जाम: पत्थरबाजी के बाद महिलाओं ने सड़क को जाम कर दिया। महिलाएं रोड पर बैठ गईं। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया और महिलाओं को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। इस दौरान मौजूद पुलिस के सामने भी कुछ लोगों में हाथापाई हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव