"हाथ की सफाई" बनाम "हाथ की मेहनत" में स्पष्ट अंतर है, ईमानदारी से की गई मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : भजनलाल शर्मा 

भामाशाह जैसे महादानी इसका जीवंत उदाहरण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दान की परंपरा अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और भामाशाह जैसे महादानी इसका जीवंत उदाहरण हैं

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दान की परंपरा अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और भामाशाह जैसे महादानी इसका जीवंत उदाहरण हैं। वे शनिवार को जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित 29वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि "5 साल बनाम डेढ़ साल" की सोच और "हाथ की सफाई" बनाम "हाथ की मेहनत" में स्पष्ट अंतर है। ईमानदारी से की गई मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। भामाशाह सम्मान जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा और योगदान देने वालों को प्रोत्साहन मिलता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया और उनके सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक अवैध...
गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”
पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं
किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को 'चाल' बताकर किया खारिज: कहा-हमने कभी इसकी मांग नहीं की, नौसैनिक नाकेबंदी की निंदा की