प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, अजमेर सहित कई जिलों में हुई तेज बारिश 

कोटा बैराज के गेट खोले गए 

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, अजमेर सहित कई जिलों में हुई तेज बारिश 
प्रदेश में मानसून की मेहरबानी लगातार बनी हुई है।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की मेहरबानी लगातार बनी हुई है। इसके चलते कहीं बाढ़ के हालात बने हुए हैं, तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। मौसम के नए सिस्टम के कारण अजमेर, पुष्कर में सुबह तीन से चार घंटे तक मूसलाधार बरसात हुई। इन शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई कॉलोनियां में चार-पांच फीट तक पानी जमा हो गया है।

लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अजमेर के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल जेएलएन के वार्डों तक में पानी भर गया है। पाली जिले के मारवाड़ में भी तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। यहां के समदरिया गांव में स्कूली बच्चों को उफनती नदी में उतरकर स्कूल पहुंचना पड़ा। वहीं, कोटा में लगातार हो रही बरसात के बाद आज फिर से कोटा बैराज के गेट खोले गए हैं।

आज अजमेर, कोटा, बूंदी, टोक, भीलवाड़ा और पाली भी भारी बारिश को रेड अलर्ट है। सीकर शहर में भी आज सुबह हुई तेज बारिश के बाद मुख्य बाजारों में जलजमाव हो गया है। वहीं, आज सीकर में आज सुबह करीब 20 मिनट तक तेज बरसात हुई है। इस बारिश से नवलगढ़ रोड, लोहारू बस स्टैंड एरिया में जलभराव हो गया।

राजसमंद के कुंभलगढ़ जिले में एक महिला बरसाती नाले में बह गई। राजस्थान में बारिश से हुए हादसों में बीते चार दिन में राजस्थान में 21 लोगों की जान गई है। सबसे ज्यादा मौतें कोटा में हुई हैं। राजधानी जयपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बारिश का इंतजार बना हुआ है। वहीं बांधो में भी पानी की आवक लगातार बनी हुई है। कई बांध छलकने को हैं।

Read More बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, मां-बेटे गिरफ्तार

बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक लगातार बनी हुई है। इसके चलते आज सुबह बांध का जलस्तर 314.32 आर एल मीटर हो गया है। त्रिवेणी नदी अब 2.90 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है।

Read More त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 

Read More गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
कोटा शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक थम नहीं रहा है। सड़कों-गलियों में भ्रमण करते कुत्ते मासूम छोटे-छोटे बच्चों,...
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर
अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू